आर.के. पुरम कार्यालय में लोगों से मिले दक्षिण ज़ोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह

नई दिल्ली, 29 जुलाई। दिल्ली नगर निगम के दक्षिण ज़ोन के चेयरमैन एवं पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बुधवार को आर.के. पुरम सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

धर्मवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे दक्षिण ज़ोन के समग्र विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और जनता के सुझावों व समस्याओं के समाधान के लिए उनका कार्यालय सदैव खुला रहेगा।