दक्षिण जोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह का घिटोरनी में स्वागत

नागरिकों ने किया सम्मान, धर्मवीर ने जताया आभार

नई दिल्ली, 8 अगस्त। दिल्ली नगर निगम के दक्षिण जोन का चेयरमैन निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में घिटोरनी के सम्मानित नागरिकों द्वारा धर्मवीर सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

धर्मवीर सिंह ने नागरिकों के आत्मीय स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और दक्षिण जोन की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर हरी नगर वार्ड-183 के निगम पार्षद निखिल चपराना की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने धर्मवीर सिंह को दक्षिण जोन का चेयरमैन निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं।धर्मवीर सिंह वर्तमान में दक्षिण जोन के चेयरमैन के साथ-साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (दक्षिण) के सह-अध्यक्ष, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के उपाध्यक्ष तथा आर.के. पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद हैं।