नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026। ग्रीन पार्क स्थित कार्यालय में पधारे सम्मानित नागरिकों से भेंट कर दक्षिण जोन के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने उनकी जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा और नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। धर्मवीर सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
