नई दिल्ली।जयपुर में रविवार देर रात आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में देशभर की 53 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

कैजिया लिज मैजो लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं। वह इससे पहले मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी जीत चुकी हैं और 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल में भारत की ओर से फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
