धर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक बैठक में लिया हिस्सा, आगामी अभियानों को प्रभावी बनाने पर मंथन

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा की अहम बैठक

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की रणनीति को लेकर नई दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में दक्षिण जोन के चेयरमैन एवं आर.के. पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद धर्मवीर सिंह ने सहभागिता की और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता नई दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष रविंदर चौधरी ने की। इस दौरान विधायक अनिल शर्मा, विधायक शिखा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नई दिल्ली जिले के नवनियुक्त प्रभारी विजय सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सह-प्रभारी सचिन भसीन, पूर्व जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बछेती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

बैठक में SIR, ‘मन की बात’, आत्मनिर्भर मंडल, श्री गुरु रविदास जयंती एवं समरसता संकल्प अभियान, सेवा संकल्प अभियान सहित कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

नई जिम्मेदारियों पर पदाधिकारियों का अभिनंदन

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।धर्मवीर सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा के संगठनात्मक अभियानों को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।