नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर ‘आशीर्वाद रूपी दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर संदीप कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्राप्त होती रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति और मजबूती मिले, देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि देश की प्रगति और जनसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।
