वीआईपी ड्यूटी के बीच सड़क हादसे में घायल महिला को थाना प्रभारी ने सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

नई दिल्ली। वीआईपी ड्यूटी के दौरान कल्याणपुरी थाना प्रभारी बिनय सिंह ने ड्यूटी के साथ इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़ी महिला परमिला को देखते ही उन्होंने बिना समय गंवाए उसकी मदद के लिए कदम बढ़ाया।

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए थाना प्रभारी बिनय सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से उसे तत्काल सेना के आरआर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही महिला को जरूरी चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी।

वीआईपी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के बीच घायल महिला की मदद के लिए पुलिस अधिकारी का तत्काल आगे आना पुलिस की मानवीय भूमिका को भी सामने लाता है। थाना प्रभारी बिनय सिंह और उनकी टीम की तत्परता से न केवल ड्यूटी निभाने की जिम्मेदारी पूरी हुई, बल्कि संकट में फंसी एक महिला को समय पर चिकित्सा सहायता भी मिल सकी।वीआईपी मार्ग था, लेकिन प्राथमिकता बनी जिंदगी खाकी ने ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाया।