MCD सैलरी अपडेट:बजाते रहो न्यूज़ की लगातार कोशिशों के बाद इन कर्मचारियों की एक माह की तनख्वाह हुई जारी..

दिल्ली नगर निगम के हर एक कर्मचारियों के मुद्दों को न्यूज़ के ज़रिए सार्वजनिक कर लगातार बजाते रहो न्यूज़ न्यूज़ निगमकर्मियों को समाधान दिलाने की कोशिश करता रहता है। इसी कड़ी में एक और राहत की खबर सामने आई है। बजाते रहो न्यूज़ द्वारा लगातार निगम के कर्मचारियों की तनख्वाह का मुद्दा उठाने के बाद आखिरकार निगम ने एमसीडी के सभी सफाईकर्मियों की एक महीने की तनख्वाह जारी कर दी है।  दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता सैनिकों के एक माह के वेतन की मद में जारी किए 223.27 करोड़ रूपए।

दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को अपने सभी स्वच्छता सैनिकों के एक माह के वेतन की मद में 223.27 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। 

जारी की गई संपूर्ण राशि दिल्ली नगर निगम द्वारा अर्जित राजस्व से की गई है। इस राशि से दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों के एक माह के वेतन का भुगतान हो सकेगा। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.