दिल्ली के राजनीतिक गलियारे से आज की सबसे बड़ी खबर… आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर

बजाते रहो न्यूज़ , श्रावणी मिश्रा भूपति

दिल्ली के राजनितिक गलियारे से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर यही है कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि दिल्ली नगर निगम चुनाव की हार के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आदेश गुप्ता कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं जिस पर आज मुहर लग गई है।

           

बता दें कि अगले प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा तक भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।