MCD मेयर मैडम का आया नया फरमान…अब 5 महीने लगातार चलेगा ये ज़रूरी काम…

बजाते रहो न्यूज़

*एमसीडी में 5 महीने तक चलाया जायेगा डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया रोकथाम अभियान- डॉ शैली ओबरॉय*

*- दिल्ली नगर निगम ने ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ के अवसर पर डेंगू की रोकथाम व उपचार पर संगोष्ठी का आयोजन किया*

*- अनाधिकृत कॉलोनियों, स्कूलों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का होगा व्यापक स्तर पर आयोजन- डॉ शैली ओबरॉय*

*- डीबीसी कर्मचारी व फील्ड वर्कर ही हैं असली योद्धा, ड़ेगू की रोकथाम के लिए पूरी ईमानदारी के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करें- डॉ शैली ओबरॉय*

*- दिल्ली की 2.5 करोड़ जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी डीबीसी कर्मचारियों के कंधों पर है- आले मोहम्मद इकबाल*

*- 250 वार्ड़ में निगम पार्षद भी डीबीसी कर्मचारियों के साथ मिलकर ड़ेगू की रोकथाम के लिये प्रयास करेंगे- मुकेश गोयल*

*नई दिल्ली, 16 मई, 2023*

दिल्ली नगर निगम की ओर से आज सिविक सेंटर में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर डेंगू की रोकथाम के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इंस्पेक्टर, सहायक इंस्पेक्टर व अन्य फील्ड कर्मचारियों को शिक्षित करने के लिये के इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज से ही डीएमसी (ड़ेगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) रोकथाम अभियान शुरू कर दिया गया है। निगम द्वारा 5 महीने तक इस अभियान को पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से चलाया जायेगा। मुख्य रूप अनाधिकृत कॉलोनियों, भीड-भाड़ वाली जगहों, सार्वजनिक स्थलों व स्कूलों में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा।

उन्होंने कहा डीबीसी कर्मचारी व फील्ड वर्कर ही निगम के असली योद्धा हैं। वह डेंगू की रोकथाम के लिये जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि इस वर्ष ड़ेगू के केसों में कमी आ सके। इस अभियान के दौरान जन-स्वास्थ्य विभाग ने आईईसी (इन्फोर्मेशन,एजूकेशन और कम्यूनीकेशन) के द्वारा जन-साधारण के बीच हेंडबिल, स्टीकर, बैनर, पोस्टर, विज्ञापन के द्वारा मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जन जागरूकता विकसित की जायेगी। केजरीवाल सरकार की मॉडल का अनुसरण करते हुए हमारा मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार करना है।इस वर्ष दिल्ली नगर निगम निश्चित रूप से डेंगू की केसों में कमी लाकर दिखाएगा और दिल्ली की जनता रक्षा करेगा।

डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम करना दिल्ली नगर निगम की ही मुख्य जिम्मेदारी है। डीबीसी कर्मचारी व फील्ड वर्कर निगम के लिये एक सैनिक की तरह कार्य करते हैं, वह घर-घर जाकर मच्छरप्रजनन का पता लगाते हैं और लोगों को जागरूक भी करते है। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ फील्ड पर कार्य करना होगा, तभी हम दिल्ली को मच्छरजनित बीमारियों से निजात दिला सकते हैं।

नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मौसम लगातार बदलाव देखा जा सकता है और अप्रैल, मई के महीने में बारिश हो रही है। इसलिए मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। इस वर्ष जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ निगम पार्षद भी हर वार्ड़ में जाकर ड़ेगू के बारे लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा की डीबीसी कर्मचारियों को घर-घर जाकर मच्छरप्रजनन पता करने में परेशानी होती है। लोग उन्हें घर में प्रवेश नही देते है। ऐसी परिस्थिति में डीबीसी कर्मचारी आरडब्ल्यूए, पार्षद व विधायक से संपर्क कर सकते हैं।

निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। यह बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं जोकि रुके हुए एवं साफ पानी में पैदा होते हैं।

ड़ेगू की रोकथाम के लिए कई नये प्रयास करने होगे, जिसमें निगम विद्यालयों के 8.50 लाख बच्चों को भी जोड़ा जायेगा, ताकि व्यापक स्तर पर इन बीमारियों के बारे जागरूकता विकसित की जा सके। इसके अलावा जन जागरूकता अभियान, अंतरक्षेत्रीय समन्वय, इत्यादि अनेक कार्यक्रमों का संचालन करना भी किया जाएगा।

*डेंगू की रोकथाम के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी*

संगोष्ठी कार्यक्रम में हिंदूराव अस्पताल के डॉ दीपक दास, डॉ साहिल गोयल द्वारा ड़ेगू की रोकथाम व उपचार के बारे में व्यापक व विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही दिल्ली मेडिकल काउंसल के अध्यक्ष डॉ अरूण गुप्ता ने भी बताया कि दिल्ली सरकार भी नगर निगम के साथ मिलकर ड़ेगू की रोकथाम के लिये कार्य करेगी व पूरा सहयोग देगी।

इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिये किये गये उल्लेखनीय प्रयासों के लिये अर्थ डे नेटवर्क द्वारा महापौर डॉ शैली ओबरॉय को “अर्थ डे नेटवर्क म्युनिसिपल लीडरशिप” अवार्ड दिया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.