नई दिल्ली, 24 जून 2026।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा (राजस्थान) में छात्रों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए दिए गए महत्वपूर्ण भाषण को देशभर के विभिन्न जिलों में स्क्रीनिंग के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला पटपड़गंज के वार्ड संख्या 189, ओखला विधानसभा क्षेत्र में भी इस विशेष संबोधन का सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 जून 2026 (गुरुवार) को शाम 6:00 बजे तिकोना पार्क, ओखला में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नाज़िया दानिश, नेता विपक्ष, दिल्ली नगर निगम एवं निगम पार्षद, वार्ड 189 ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह संबोधन देश के छात्रों और युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, सामाजिक न्याय और देश के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। यह भाषण युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करता है।
नाज़िया दानिश ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाना तथा उनकी आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर देश के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
