दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद नाज़िया दानिश ने अपने वार्ड ज़ाकिर नगर से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग की।
नाज़िया दानिश ने सदन में कहा कि ज़ाकिर नगर के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए निगम प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की भी मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने ओज़ोन (अधिकारियों) से अपील करते हुए कहा कि वार्ड में रहने वाले लोगों के मकानों को न तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले स्थानीय निवासियों की स्थिति और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को बेवजह कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
