राज्यसभा सांसद बनने पर डॉ. अल्का गुर्जर का पूर्वी दिल्ली में भव्य अभिनंदन, भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक योगदान को सराहा
नई दिल्ली, 28 जून। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर का रविवार को पूर्वी दिल्ली में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील यादव ने की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. अल्का गुर्जर ने पिछले लगभग चार वर्षों में अभिभावक की भूमिका निभाते हुए दिल्ली भाजपा संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और डॉ. गुर्जर के संगठनात्मक प्रयासों से दिल्ली में ओबीसी समाज का भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ा है।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक ओबीसी समाज को नेतृत्व और प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गुर्जर समाज के चार सांसद होना समाज के लिए गौरव की बात है।

अपने संबोधन में डॉ. अल्का गुर्जर ने दिल्ली भाजपा संगठन और ओबीसी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित दिल्ली का संकल्प पूरा करने की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की भूमिका दोगुनी हो गई है और अब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
डॉ. गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने वर्षों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को उसका सम्मान दिलाने के साथ मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि दिल्ली और राजस्थान में डॉ. अल्का गुर्जर के संगठनात्मक कार्यों के सम्मानस्वरूप उन्हें राज्यसभा भेजा गया है, जो पूरे ओबीसी समाज के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नसीब सिंह, 360 गांव पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, राम खिलाड़ी यादव, डॉ. यू.के. चौधरी, मनीष चौधरी, लोकेश नम्बरदार, अमित यादव, तापसी प्रधान, आकाश जेलदार, श्याम कुमार, हिमांशु यादव, वरुण सैनी, विकास यादव, मनोज चौधरी, गौरव डोडा, सोमपाल पांचाल, मोहित नागर, डॉ. पुष्पेंद्र राठौर, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
