प्रशांत विहार में विकास कार्यों की सौगात, मेयर प्रवेश वाही ने पार्क की बाउंड्री वॉल और गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने प्रशांत विहार क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों को गति देते हुए पॉकेट E-38 स्थित पार्क की बाउंड्री वॉल के निर्माण तथा डी-159 से डी-190 तक की गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। नई गलियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं पार्क की बाउंड्री वॉल बनने से उसकी सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और रखरखाव को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।