केशवपुरम जोन को मिली 70 नई सफाई गाड़ियों की सौगात, स्वच्छता व्यवस्था होगी और मजबूत

नई दिल्ली। केशवपुरम जोन में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम द्वारा 70 नई सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना है। 

कार्यक्रम में दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही तथा चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में नई सफाई गाड़ियों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों के माध्यम से नगर निगम राजधानी में स्वच्छता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 

इस अवसर पर केशवपुरम जोन के निगम पार्षद, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, अपॉइंटमेंट कमेटी के अध्यक्ष विनीत बोहरा, वजीरपुर की विधायक पूनम भारद्वाज, केशवपुरम जोन के उपायुक्त मोहित बंसल सहित दिल्ली नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में विश्वास व्यक्त किया गया कि नई सफाई गाड़ियों के संचालन से कचरा संग्रहण और सफाई कार्य में तेजी आएगी तथा केशवपुरम जोन की स्वच्छता व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी और बेहतर होगी।