अरविंद केजरीवाल के लिए श्री सुन्दरकांड पाठ* का आयोजन एक राजनीतिक छल चाल से अधिक कुछ नही है, वह *श्री सुन्दर कांड* रख कर अपनी राजनीतिक स्थिती सुधारने की कोशिश करते हैं — हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली 12 जुलाई : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल के लिए *श्री सुन्दरकांड पाठ* का आयोजन एक राजनीतिक छल चाल से अधिक कुछ नही है, वह जब राजनीतिक रूप से चाहते हैं दिल्ली में *श्री सुन्दर कांड* रख कर अपनी राजनीतिक स्थिती सुधारने की कोशिश करते हैं।

केजरीवाल की यह श्री राम मंदिर पर बोलने एवं श्री सुन्दरकांड आयोजन की छल चाल* कहीं ना कहीं पंजाब एवं अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में हिन्दुओं को मोहने का प्रयास है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली एवं देश की जनता को आज भी अरविंद केजरीवाल का वो भाषण भलीभांति याद है जब उन्होने अपनी नानी की जुबानी कहा था की – जिस मंदिर को मस्जिद तोड़कर बनाया गया है वह वहां नही जाना चाहते।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की हम दिल्ली वालों को वो दिन भी याद है जब 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद अपने राजनीतिक लाभ के लिए केजरीवाल के मनें उभरे हिन्दुत्व के बाद तत्कालीन “आप” सरकार ने पहले दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में साप्ताहिक श्री सुन्दरकांड पाठ आयोजन की घोषणा की पर सिर्फ 16 जनवरी 2024 को एक बार लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में पाठ किया फिर कभी कहीं एकाध पाठ के बाद भूल गये।मार्च 2024 में “आप” सरकार ने एक साथ 2600 स्थानों पर *श्री सुन्दरकांड पाठ* आयोजन की घोषणा की पर शायद 26 स्थानों पर भी पाठ नही हुआ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल से पूछा है की वह कब तक इस तरह *श्री हनुमान जी एवं सुन्दरकांड पाठ* के नाम पर लोगों को अपनी बगुला भक्ति दिखा कर हिन्दू धर्म का अपमान करेंगे।श्री मल्होत्रा ने कहा है की आज रोहिणी में *श्री सुन्दरकांड पाठ* की नौटंकी कर रहे केजरीवाल बतायें की उन्होने 2024 में घोषित *श्री सुन्दरकांड पाठ* की श्रृंखला को बीच में क्यों छोड़ा था ?
