भाजपा-आप की सियासी टकराहट में एमसीडी सदन की कार्यवाही ठप

नाज़िया दानिश का आरोप— 'आप की नौटंकी से हंगामे की भेंट चढ़ी बैठक, जनहित के मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा'

नई दिल्ली, 30 जुलाई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक गुरुवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष नाज़िया दानिश ने आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता अंकुश नारंग की नौटंकी से पूरे सदन का कामकाज ठप हो गया।

नाज़िया दानिश ने कहा कि आज जलजनित बीमारियों जैसे गंभीर जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी के हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के कारण यह महत्वपूर्ण चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े अहम मुद्दों को छोड़कर राजनीतिक नौटंकी को प्राथमिकता दी गई, जिससे सदन की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।