आर.के. पुरम में साउथ ज़ोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह और विधायक अनिल शर्मा का भव्य सम्मान
स्थानीय लोगों में बांटी खीर, स्केटिंग पार्क पहुंचकर नन्हे खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
नई दिल्ली। आर.के. पुरम सेक्टर-9 में स्थानीय निवासी रोबिन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली नगर निगम के साउथ ज़ोन चेयरमैन धर्मवीर सिंह तथा आर.के. पुरम के विधायक एवं दिल्ली सरकार के प्रवक्ता अनिल शर्मा का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह और अनिल शर्मा ने स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को प्रेमपूर्वक खीर वितरित कर सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का संदेश दिया। इसके बाद दोनों नेता सेक्टर-9 स्थित स्केटिंग पार्क पहुंचे, जहां अभ्यास कर रहे नन्हे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धर्मवीर सिंह ने सम्मान समारोह के लिए आयोजक रोबिन, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापारियों और सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उन्हें क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
