सावन के द्वितीय सोमवार पर शिवमय हुआ लाड़ली निकुंज वन
सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी ने श्री आनंदेश्वर महादेव का किया विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक
नई दिल्ली। श्रावण मास के पावन द्वितीय सोमवार के अवसर पर लाड़ली निकुंज वन में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी ने श्री आनंदेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक दिव्य रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विश्व कल्याण और समस्त जीवों के मंगल की कामना की गई।

रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयघोष से पूरा लाड़ली निकुंज वन शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी के सान्निध्य में सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना रहा। सावन के पवित्र अवसर पर आयोजित इस रुद्राभिषेक में भगवान शिव से विश्व में शांति, समृद्धि और सभी जीवों के कल्याण की प्रार्थना की गई।
