दिल्ली भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मोर्चों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त

हर्ष मल्होत्रा की अनुमति और शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हुईं नियुक्तियां

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति तथा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित चहल को प्रभारी और अरुण दराल को सह-प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा में आरती मेहरा को प्रभारी तथा सारिका जैन को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा में कौशल मिश्रा को प्रभारी और सोना कुमारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओबीसी मोर्चा में विनय रावत प्रभारी तथा आजाद सिंह सह-प्रभारी होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान मोहम्मद हारून को प्रभारी और गुरमीत सिंह सूरा को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। वहीं किसान मोर्चा में राजकुमार बल्लन प्रभारी तथा महेश तोमर सह-प्रभारी बनाए गए हैं।भाजपा ने पूर्वांचल मोर्चा में बिपिन बिहारी सिंह को प्रभारी और बृजेश राय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी रंजीत कश्यप को प्रभारी तथा सुन्दर चौधरी (मयूर विहार) को सह-प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को दिल्ली भाजपा के मोर्चों को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।