नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहिणी सेक्टर-13 में मेयर प्रवेश वाही ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, मंडल अध्यक्ष हरीश गुलाटी सहित मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
