वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुनेश डेढ़ा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मिक्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में कोंडली की पार्षद मुनेश डेढ़ा शामिल हुईं और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर तपन चक्रवर्ती, अरविंद कुमार भटनागर, शीला रानी, सतीश हांडा, प्रेमचंद वर्मा, पी.पी. घिलदयाल, अर्जुन सिंह रावत, सुधा खन्ना और सुजाता सहित अनेक सम्मानित वरिष्ठजनों की मौजूदगी रही।

पार्षद मुनेश डेढ़ा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके बेहतर जीवन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।