नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने प्रियंका कक्कड़ के आप छोड़कर कांग्रेस में जाने पर अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि आखिर पार्टी से जुड़ी महिला नेताओं का लगातार मोहभंग क्यों होता रहा।
कपूर ने कहा कि किरण बेदी, अंजली दामानिया, मधु भादुरी, शाजिया इल्मी, ऋचा पांडेय, स्वाति मालीवाल और अब प्रियंका कक्कड़ इन सभी के आप से अलग होने के पीछे बनी परिस्थितियों पर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने संतोष कोली मामले और सोनी मिश्रा आत्महत्या प्रकरण का उल्लेख करते हुए भी AAP नेतृत्व से जवाब मांगा। कपूर ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि महिला नेताओं को आखिर उनकी पार्टी का साथ क्यों छोड़ना पड़ता है?
