ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष व जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता शमीम अहमद खान ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया…

ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष व जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता शमीम अहमद खान ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया उन्हें इस अवसर पर हिन्दूराव अस्पताल जाकर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनु कपूर से मुलाकात की तथा उन्हें हिन्दूराव अस्पताल में बने कोविड वार्डों में सेवा कर रहें डॉक्टर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एन-95 मास्क और स्टीमर भेंट किए।

इस अवसर पर हिन्दूराव अस्पताल के सीएमओ प्रशासन डॉ. जी. एल. अरोड़ा भाजपा मल्का गंज मण्डल के अध्यक्ष  सुरेन्द्र माहौर ज़म ज़म फाउन्डेशन की उपाध्यक्षा पूजा ठुकराल सदस्य मौहम्मद क़ामिल भी मौजूद थे। इस अवसर पर हिन्दूराव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनु कपूर ने कहा कि कोरोना काल के इस संकट के समय में थोड़ा सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए में में ज़म ज़म फाउन्डेशन के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूँ।

ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी के समय सरकारी अस्पतालों में की गई मदद का लाभ सीधा कोरोना के मरीज़ों को मिलेगा क्योंकि अधिकत्तर सरकारी अस्पतालों में गरीब व माध्यम वर्ग के लोग ही अपना उपचार कराते है। इस अवसर पर शमीम अहमद खान को जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक राजनेतिक व धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ साथ पत्रकारों व साहित्यकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अपनी शुभकामनाएं दी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.