नार्थ एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह द्वारा बजाते रहो न्यूज़ को दिए इस बयान पर भड़के निगमकर्मियों ने जारी किया है ये संदेश…

नार्थ एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह द्वारा बजाते रहो न्यूज़ को दिए इस बयान पर भड़के निगमकर्मियों ने जारी किया है ये संदेश….

उन्होंने कहा है कि ऊतरी दिल्ली नगर निगम के मैयर राजा इकबाल  ने नगर निगम कर्मचारी की आवाज़ बनने वाले न्यूज चैनल बजाते रहो न्यूज पर दो हफ्ते पहले एक वक्तव्य देते हुए कहा था कि हम जल्द ही हजारो सफाई सैनिकों को पक्का करने वाले हैं और दिनाक 12/02/2022 को अखबार मैं भी यह खबर प्रकाशित की गई थी।

महापौर ने  कहा था कि फरवरी के महीने में सभी सफाई सैनिकों को पक्का करने जा रहे हैं लेकिन आज 18 फरवरी तक कोई भी इस बारे मे अपडेट नही है।ऐसा लगता है यह निगम सरकार मे बैठे नेता पिछली बार की तरह चुनाव अंचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे हैं ताकी यह फिर से बाल्मीकी समाज के हजारो सफाई सैनिकों को जो सालो से पक्के होने की बाठ जोह रहे हैं उन्हे बेवकूफ बना सके।

ये कह देंगे कि हम तो आपको पक्का करने जा रहे थे परन्तु चुनाव अंचार संहिता लग जाने से नही कर पा रहे हैं जो चुनाव के बाद ही हम यह कदम उठाऐगे। लेकिन इस बार बाल्मीकी समाज इनकी बातो मे नहीं आने वाला 15 साल वह भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली नगर निगम में सत्ता दे चुका है अब घोखा नही खाने वाला चुनाव से पूर्व नगर निगम के कर्मचारियों को उनका हक व सम्मान दो वरना कुर्सी खाली करो।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.