राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर ,दिग्गजों को दी गई चुनाव की ज़िम्मेदारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने राजेन्द्र नगर विधानसभा उप-चुनाव के लिए विधानसभा, वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज आगामी राजेन्द्र नगर उप-चुनाव के मद्देनज़र नजर भाजपा अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। श्री आदेश गुप्ता ने राजेन्द्र नगर में होने वाले आगामी उप-चुनाव के लिए आज विधानसभा, वार्ड प्रभारी एवं सह-प्रभारी का ऐलान किया।

दिल्ली भाजपा ने विधायक  अजय महावर को राजेन्द्र नगर उप-चुनाव के लिए विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है जबकि पूर्व विधायक डॉ. महेन्द्र नागपाल को राजेन्द्र नगर वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया है।  गजेन्द्र यादव को इंद्रपुरी वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व महापौर  जय प्रकाश को नारायणा वार्ड का प्रभारी जबकि प्रदेश प्रवक्ता ऋचा पांडे मिश्रा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.