MCD स्टॉफ की सैलरी व पेंशन को लेकर लेटेस्ट अपडेट…

बीते कई महीनों से दिल्ली नगर निगम के स्टॉफ अपनी सैलरी व पेंशन को लेकर काफी परेशान हैं। इस परेशानी को लेकर शासन व प्रशासन दोनों ही की ओर से उन्हें कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह समस्या खास करके पूर्वी व उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बनी हुई है। 

दिल्ली नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाला पहला इंस्टॉलमेंट जो अप्रैल महीने में आने वाला था वह अब तक नहीं पहुंचा ।जिसकी वजह से सैलरी और पेंशन की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।

पहले इंस्टॉलमेंट में 140 करोड़ बीटीए का फण्ड है तो वहीं 50 करोड़ ट्रांसफर ड्यूटी का बताया जा रहा है। इन दोनों को मिलाकर 190 करोड़ रुपए बनते हैं जो अब तक दिल्ली सरकार से दिल्ली नगर निगम तक नहीं पहुंचे हैं ।बात देें कि यह इंस्टॉलमेंट उत्तरी दिल्ली नगर निगम से जुड़ा है। तो वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भी यही स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों की माने तो उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक दिल्ली सरकार यह पैसा दिल्ली नगर निगम को रिलीज कर देगी। जिसके बाद सबसे पहले सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह दी जाएगी उसके बाद ग्रुप डी और पेंशन धारियों के बकाया की भरपाई करने का काम शुरू होगा।

मतलब साफ है कि सफाई कर्मचारियों को छोड़कर सभी दूसरे निगम स्टाफ व पेंशन धारियों को सैलरी व पेंशन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. Raj kumar Bidla says

    और कब तक चलेगा ये सब कब तक राजनीति की गंदगी से सफाई कर्मचारीयो, निगम कर्मियों का पीछा छुङेगा
    मार्च माह में सैलरी आधे से ज्यादा इंकम टेक्स में कट गई स्थिति पहले ही खराब थी उसके बाद अब पुरा महिना ये निकलने पर है मगर इन राजनीतिज्ञों को निगम कर्मियों की भूख पर ही राजनीति करनी….बहुत कुछ कहना चाहता हूँ मगर सभ्य हूँ नहीं लिख पा रहा ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.