MCD: इस ज़रूरी काम के लिए इंजीनियर इन चीफ के पी सिंह ने संभाली कमान…

एकीकृत दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर इन चीफ केपी सिंह मॉनसून को ध्यान में रखते हुए नालों की साफ-सफाई पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

          

इस कड़ी में के पी सिंह लगातार उत्तरी दिल्ली के सभी ज़ोनों में खुद जाकर साफ सफाई सुनिश्चित कर रहे है। इसके अलावा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है कि नालों की साफ-सफाई को लेकर किसी भी तरह की कोताही ना बरती जाए।

इस बारे में जानकारी देते हुए केपी सिंह ने बजाते रहो न्यूज़ को बताया कि वह स्वयं ही लगातार ज़ोनों में जाकर नालों की साफ सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। यदि कहीं कोई कमी नजर आती है तो उसे उसी वक्त ठीक किया जाता है। यही नहीं सिंह ने बताया कि यदि कहीं कोई नाली में टूट फूट नजर आती हैं तो उसे भी तुरंत ठीक करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.