MCD : पर्यावरण के बचाव को लेकर निगम की अनोखी पहल … स्कूली बच्चे करेंगे प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा तो बदले में मिलेगी एक खूबसूरत सी बेंच…

बजाते रहो न्यूज़
दिल्ली नगर निगम ने ब्लू प्लैनेट स्किल्स के सहयोग से समुदायों में बड़े पैमाने पर पर्यावरण के प्रति सकारात्मक व्यवहार लाने के लिए एक अनूठी पहल अपशिष्ट सामूहिक जिम्मेदारी शुरू की है।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त, शिल्पा शिंदे; अतिरिक्त आयुक्त, शिक्षा, अलका शर्मा; निदेशक शिक्षा, विकास त्रिपाठी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक सूचनात्मक वीडियो की मदद से अभियान के उद्देश्यों को समझाया गया। इस अभियान में शाहदरा दक्षिण और उत्तरी के सभी 354 स्कूल भाग लेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य शिक्षार्थी के दैनिक जीवन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर शिक्षा को प्रभावी ढंग से और व्यापक रूप से शामिल करना है। ब्लू नज प्लेटफॉर्म के तहत छात्रों को सुरक्षित वातावरण में प्लास्टिक और कागज के कचरे को अलग करने और संग्रह करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस कचरे को पुनर्चक्रित कर प्लास्टिक बेंच और नोटबुक में बदल जाएगा।
दिल्ली नगर निगम पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के कार्यों को बढ़ावा देता है जिसे नागरिक अपने दैनिक जीवन में आसानी से शामिल सकते हैं। यह अभियान छात्रों को हमारे ग्रह-पृथ्वी की देखभाल करने और संसाधनों को सहेजने के लिए प्रेरित करेगा। जिनका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन के सरल बनाने के लिए करते है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक यादगार विरासत बनाने के लिए करते हैं। निगम के अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, इस अभियान को दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.