दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में हिन्दी प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन

बजाते रहो न्यूज़
राजभाषा विभाग, दिल्ली नगर निगम द्वारा आज दिनांक 17-8-2022 को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के ए-ब्लाक के निगम सभागार में हिन्दी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में सैकड़ों निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

हिन्दी प्रतियोगिता की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त श्री बी. पी. भारद्वाज जी ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में  राजेश निगम, प्रशासनिक अधिकारी (भाषा), शोभा अरोड़ा,  अनित्य नारायण मिश्र ‘बेबाक जौनपुरी’ राष्ट्रीय कवि, अफ़ाक हुसैन एवं समस्त राजभाषा स्टाफ ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

इन प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को प्रथम 4000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 एवं 800 रुपए की पांच सांत्वना राशि एवं मोमेन्टो तथा 40% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को *राजभाषा दूत* के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता के विभागाध्यक्ष को भी सम्मानित किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.