MCD: दिल्ली भाजपा ने घोषित किया नेता विपक्ष का नाम..अब सदन में उठेगीं ये ज़रूरी मांग…

बजाते रहो न्यूज़

आखिरकार कौन होगा दिल्ली नगर निगम में विपक्ष का नेता इसकी घोषणा दिल्ली बीजेपी ने कर दी है।काफी वक्त से लोगों की नज़र दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष के नाम पर टिकी थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। दिल्ली के आयुक्त ज्ञानेश भारती के नाम एक चिट्ठी जारी करते हुए सचदेवा ने ये फैसला किया है।

राजा इक़बाल सिंह दिल्ली के मुखर्जी नगर वार्ड 13 से पार्षद है।इक़बाल निगम के एकिकृत होने से ठीक पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आखिरी महापौर रह चुके है।

इक़बाल ने बजाते रहो न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि बतौर विपक्ष के नेता होते हुए वे निगम से संबंधित मुद्दे सदन में जोर शोर से उठाएंगे।खासकर के निगम के कर्मचारियों, पेंशनर्स के साथ सभी पीड़ित वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.