नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा से एमसीडी के मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मनोज कुमार जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि हर्ष मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित होगी तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।
मनोज कुमार जैन ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके व्यापक राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा और दिल्ली में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में भाजपा दिल्ली के विकास, जनकल्याण और संगठन विस्तार के लक्ष्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी तथा कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा।
