नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार सोनिया विहार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाला विकास और लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से सीवर परियोजना पर काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जय भगवान यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबे समय से सीवर और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ सड़कों की स्थिति भी बेहतर होगी, जिससे आवागमन सुगम बनेगा।
सोनिया विहार के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, नागरिक सुविधाएं होंगी बेहतर: जय भगवान यादव
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार सोनिया विहार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाला विकास और लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से सीवर परियोजना पर काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जय भगवान यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबे समय से सीवर और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ सड़कों की स्थिति भी बेहतर होगी, जिससे आवागमन सुगम बनेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सोनिया विहार में चल रही परियोजनाएं इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देंगी।
जय भगवान यादव ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे स्थानीय निवासियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सोनिया विहार की तस्वीर और बेहतर होगी तथा लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।