यमुना सफाई के महाअभियान में दिल्ली सरकार, भाजपा संगठन, सांसदों-विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं का श्रमदान

नई दिल्ली, 14 जून। दिल्ली सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संयुक्त रूप से राजधानी के 28 यमुना घाटों पर व्यापक यमुना सफाई श्रमदान अभियान चलाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, निगम पार्षदों, एनजीओ प्रतिनिधियों और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी घाट पर पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक घाट पर दक्षिण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, विधायक करतार सिंह तंवर एवं चंदन चौधरी के साथ सफाई अभियान चलाया।संगठन महामंत्री पवन राणा ने आईटीओ घाट पर प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, विधायक अनिल शर्मा, कुलदीप सोलंकी तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी के साथ श्रमदान किया।

विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने विधायक संजय गोयल एवं पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह के साथ पुराने यमुना पुल के निकट सफाई अभियान में भाग लिया।दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने हाथी घाट पर विधायक ओमप्रकाश शर्मा और निगम पार्षद संदीप कपूर के साथ श्रमदान किया।

मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने विधायक नीलम पहलवान, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा गौतम, वरिष्ठ नेता राजकुमार फलवारिया, सत्य नारायण गौतम एवं मनोज त्यागी के साथ यमुना किनारे सफाई कीवीरेन्द्र सचदेवा ने शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा और कार्यकर्ताओं के साथ आईटीओ अपस्ट्रीम घाट पर श्रमदान किया।दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सराय काले खां घाट पर, पीएसी अध्यक्ष अजय महावर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने डेढ़ पुश्ता यमुना विहार पर, दक्षिण दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष शिखा राय ने जीरो पुश्ता सोनिया विहार पर तथा सेंट्रल दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष हरीश खुराना एवं विधायक राजकरण खत्री ने निगमबोध घाट क्षेत्र में श्रमदान किया।सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक राजकुमार भाटिया, पूनम भारद्वाज, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग और केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना के साथ वासुदेव घाट पर सफाई अभियान चलाया।सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधायक गजेन्द्र यादव, महरौली जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सराय काले खां क्षेत्र में श्रमदान किया।सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत के साथ सूर घाट वजीराबाद पर सफाई अभियान चलाया।सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने करोल बाग जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर के साथ निगमबोध घाट क्षेत्र में श्रमदान किया।सांसद कमलजीत सहरावत ने विधायक श्याम शर्मा एवं संदीप सहरावत के साथ वजीराबाद घाट पर अभियान चलाया।राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा और कार्यकर्ताओं के साथ कालिंदी कुंज में श्रमदान किया।

पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम पार्षद अंजू अमन के साथ रामघाट वजीराबाद पर तथा विजय गोयल ने गांधी नगर क्षेत्र के यमुना घाट पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

अभियान के दौरान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “स्वच्छ यमुना, स्वस्थ दिल्ली” केवल नारा नहीं बल्कि दिल्ली सरकार और भाजपा का संकल्प है। सभी जनप्रतिनिधियों ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने, धार्मिक अवशेषों के उचित प्रबंधन, जनभागीदारी बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ यमुना छोड़ने का संकल्प दोहराया।