आग प्रभावित परिवारों से मिले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Harsh Malhotra तथा सांसद Praveen Khandelwal ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित अग्निकांड स्थल का दौरा कर आग प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आग की इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रशासन से प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

दौरे के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे। नेताओं ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।