“आप” की पूर्व मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना, पूर्व मंत्री गोपाल राय सहित अधिकांश विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री सुन्दरकांड पाठ में ना पहुंच कर केजरीवाल के चुनावी हिन्दू अवतार को नकार दिया है — दिल्ली भाजपा प्रवकता

रोहिणी के एक पंडाल में जहां अक्सर हजारों श्रद्धालुओं की खचाखच उपस्थिति में धार्मिक आयोजन होते हैं वहां आज बसें लगाने के बाद भी 500 से 600 लोग नही जुटा पाये अरविंद केजरीवाल -- दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली 12 जुलाई : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी का आज राम नाम की राजनीतिक लूट करने के उद्देश्य से श्री सुन्दरकांड पाठ आयोजन का प्रयास पूरी तरह विफल रहा।

रोहिणी के एक पंडाल में जहां अक्सर हजारों श्रद्धालुओं की खचाखच उपस्थिति में धार्मिक आयोजन होते हैं वहां आज बसें लगाने के बाद भी 500 से 600 लोग नही जुटा पाये अरविंद केजरीवाल। ना सिर्फ दिल्ली की जनता बल्कि “आप” कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के श्री सुन्दरकांड पाठ में आने के निमंत्रण को नकार कर उनकी बगुला भक्ति को ठुकरा दिया।दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की अरविंद केजरीवाल द्वारा काफी दिन पहले की घोषणा के बाद भी “आप” की पूर्व मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना, पूर्व मंत्री गोपाल राय सहित अधिकांश विधायकों ने श्री सुन्दरकांड पाठ में ना पहुंच कर केजरीवाल के चुनावी हिन्दू अवतार को नकार दिया है।