नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
अनुराग कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और नियुक्ति से पहले वे इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक (स्पेशल डायरेक्टर) के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार के इस फैसले को दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
