नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने प्रशांत विहार स्थित बालाजी मंदिर के साथ स्थित पार्क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि पार्कों का विकास केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को बेहतर वातावरण, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली और सामाजिक सहभागिता का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
