सेवा सदन में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए नेता सदन जय भगवान यादव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य व जनसेवा के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन जय भगवान यादव ने आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सेवा सदन (मुख्यमंत्री निवास) में आयोजित पावन सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम एवं श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने श्री बालाजी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर सुंदरकांड के मंगलमय पाठ एवं भजनों का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक वातावरण ने मन को शांति, ऊर्जा और भक्तिभाव से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा वी. सतीश से भी उनकी आत्मीय भेंट हुई और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। 

जय भगवान यादव ने प्रभु श्रीराम एवं श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करे तथा राजधानी और अधिक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित बने।