युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : जय भगवान यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा केंद्रित नीतियों से शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्टार्टअप को मिल रही नई उड़ान
नई दिल्ली, 24 जुलाई। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थायी समिति के सदस्य जय भगवान यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। केंद्र सरकार ने शिक्षा से लेकर कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार और स्टार्टअप तक युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं।

जय भगवान यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। आज देश का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस संकल्प को साकार करने में देश की युवा शक्ति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार युवाओं के हर कदम पर उनके साथ खड़ी है, ताकि उनके सपनों को नई उड़ान मिल सके।

जय भगवान यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
