दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 29 थानों को मिले नए एसएचओ, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 थाना प्रभारियों (एसएचओ) का तबादला कर दिया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए एसएचओ की नियुक्ति की गई है, जबकि कई अधिकारियों को विजिलेंस, क्राइम, सिक्योरिटी, पीसीआर और अन्य विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है।

नए आदेश के तहत उपेंद्र सिंह को साउथ रोहिणी, सूर्य प्रकाश को न्यू उस्मानपुर, संजय कुमार सिंह को कमला मार्केट, अरुण देव को जहांगीरपुरी, सोहेब अहमद को जनकपुरी, विश्वनाथ पासवान को पश्चिम विहार वेस्ट, विकास राणा को उत्तम नगर, देवेंद्र सिंह को स्वरूप नगर, प्रफुल्ल कुमार झा को सोनिया विहार, सुरेंद्र सिंह यादव को शाहबाद डेरी तथा तेज दत्त गौड़ को हर्ष विहार थाने का एसएचओ बनाया गया है।

इसी क्रम में नरेंद्र कुमार शर्मा को बुध विहार, विजयपाल सिंह को महरौली, अजय शर्मा को दरियागंज, अजय सिंह नेगी को गोविंदपुरी, रमन कुमार सिंह को कालिंदी कुंज, नितिन कुमार को सीआर पार्क, जय भगवान गौतम को फतेहपुर बेरी, अफसर रजा नकवी को इंद्रपुरी, दिलीप कुमार को छावला तथा दिनेश कुमार को मयूर विहार थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।

वहीं, राजेश शर्मा को फतेहपुर बेरी से पीसीआर, रितेश कुमार शर्मा को महरौली से सिक्योरिटी, अनीश शर्मा को सीआर पार्क से एसपीयूडब्ल्यूएसी (SPUWAC), दीपक कुमार को दरियागंज से विजिलेंस, जतन सिंह को सिक्योरिटी, आलोक कुमार रंजन को क्राइम, प्रदीप कुमार को हर्ष विहार से विजिलेंस तथा मदनलाल मीणा को पी एंड एल विंग में स्थानांतरित किया गया है।

दिल्ली पुलिस के इस व्यापक फेरबदल को राजधानी में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।