हरियाली तीज पर पीतमपुरा की बहनों को डॉ. अमित नागपाल का तोहफा, 13 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप
नई दिल्ली। हरियाली तीज के पावन अवसर पर पीतमपुरा की महिलाओं और बहनों के लिए निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल की ओर से विशेष निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। तीज के उत्सव को महिलाओं के लिए और खास बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में महिलाएं बिना किसी शुल्क के मेहंदी लगवा सकेंगी।
निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक निगम पार्षद कार्यालय, एपी मार्केट, पीतमपुरा में किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
डॉ. अमित नागपाल ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और महिलाओं के उल्लास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने पीतमपुरा की सभी बहनों से कैंप में पहुंचकर तीज के इस उत्सव में शामिल होने की अपील की।
