पार्कों को गोद लेने वाली संस्थाओं को अब मिलेंगे ₹13,500, नेता सदन जय भगवान यादव ने सदन में किया ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पार्कों के रखरखाव को बेहतर बनाने की दिशा में निगम ने बड़ा फैसला किया है। निगम सदन की बैठक में नेता सदन जय भगवान यादव ने बताया कि पार्कों को गोद लेकर उनकी देखरेख करने वाली संस्थाओं को अब 8 हजार रुपये के स्थान पर 13,500 रुपये दिए जाएंगे।
इस फैसले से पार्कों के रखरखाव के लिए मिलने वाली राशि में 5,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इससे पार्कों की साफ-सफाई, हरियाली, पौधों की देखभाल और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
जय भगवान यादव ने कहा कि पार्कों की बेहतर देखभाल में उन्हें गोद लेने वाली संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राशि बढ़ाए जाने से संस्थाओं को अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे और दिल्लीवासियों को साफ-सुथरे एवं बेहतर पार्क उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पार्कों के रखरखाव को मिलेगा नया बल
निगम के इस फैसले को पार्कों के रखरखाव की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बढ़ी हुई राशि से पार्कों की नियमित देखभाल और हरियाली को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
