निगम समितियों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, जय भगवान यादव ने नवनामित सदस्यों को दी बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में निगम की विभिन्न समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नेता सदन जय भगवान यादव ने सभी नवनामित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जय भगवान यादव ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी सदस्यों की भूमिका दिल्ली के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य जनसेवा की भावना के साथ पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता देंगे तथा निगम की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम की समितियों की भूमिका अहम है। सभी सदस्यों को मिलकर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को निगम की योजनाओं और सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

जय भगवान यादव, नेता सदन, दिल्ली नगर निगम ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और बेहतर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सकता है।