स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ एवं स्वस्थ रोहिणी की मजबूत नींव

रोहिणी में महापौर प्रवेश वाही का स्वच्छता अभियान, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की महापौर प्रवेश वाही ने रोहिणी के पॉकेट-डी, सेक्टर-8 में स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने स्थानीय निवासियों से भी संवाद कर क्षेत्र की स्वच्छता संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सफाई कर्मचारी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रवेश वाही ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त दिल्ली का संकल्प केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा और जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।