डूसू चुनाव शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न, डीयू ने छात्रों-शिक्षकों और पुलिस का जताया आभार

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने डूसू चुनाव के सफल और अनुशासित संचालन के लिए विश्वविद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

डीयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय की चुनाव टीम के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि टीम ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्वविद्यालय ने चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के योगदान की भी प्रशंसा की। डीयू ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस और अन्य बलों ने पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।