एक आभासी राजनीतिक पार्टी क्या वास्तविक स्वरूप में आएगी…!!

काकरोच को लेकर आम जनमानस में भी एक बदलाव की लहर देखने को मिल रही.!

नई दिल्ली आज के समय में देखा जाए तो विपक्ष पार्टियां भी सत्ता को आईना नहीं दिखा पा रही है ये दिखाना भी चाहती हैं तो आमजन यह देखना नहीं चाहता है लेकिन वही इन दिनों काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की चर्चा ने सबका ध्यान आकर्षित किया है! आम जनमानस में भी एक बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे एक विकल्प के तौर पर भी पेश कर रहे हैं। बहरहाल, यह राजनीतिक पार्टी के रूप में सामने आएगी कि नहीं, कहा नहीं जा सकता। इन सबके बीच गौर करने वाली बात यह है कि जो काम विपक्ष नहीं कर पाया, वह व्यवस्था पर व्यंग्य करने वाली इस पार्टी ने कर दिखाया। जिन मुद्दों को विपक्ष ने उठाया, उस पर चर्चा सार्थक रूप से नहीं हो रही। विपक्ष प्रायः संसद की कार्यवाही का बहिर्गमन करता रहा है। वहीं सीजेपी ने बदलाव की बात की। भ्रष्टाचार से लेकर सड़क, बिजली-पानी की समस्या और उसके निदान की बात कही। इसीलिए लोग उससे आनलाइन तो जुड़े हैं, लेकिन एक आभासी राजनीतिक पार्टी क्या वास्तविक स्वरूप में आएगी। क्या विधानसभा या लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी?