नई दिल्ली।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नेता सदन एवं स्थायी समिति के सदस्य जय भगवान यादव ने बेगमपुर वार्ड-27 के राजीव नगर एक्सटेंशन स्थित अंबेडकर मूर्ति के सामने टीन फैक्ट्री रोड पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।जय भगवान यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है तथा जनहित के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगेनिरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जय भगवान यादव ने कहा कि बेगमपुर के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।इस अवसर पर बेगमपुर मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा एमसीडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
