प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद, विकसित भारत के संकल्प को किया मजबूत

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान यादव ने बेगमपुर मंडल के अंतर्गत वार्ड-27, सेक्टर-24 में क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की। जय भगवान यादव वर्तमान में एमसीडी में नेता सदन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुरदीप, डॉ. अभिषेक तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एम.एस. कौशिक से भेंट कर समाज के विकास, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई। जय भगवान यादव ने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकसित भारत के लक्ष्य को धरातल पर उतारना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव और सहयोग समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नागरिकों का उत्साह, विश्वास और समर्थन जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

जय भगवान यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियां देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

“मोदी है तो मुमकिन है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।