स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर किरण बाला और राकेश कुमार ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली गेट वार्ड नंबर 77 की निगम पार्षद किरण बाला तथा नॉर्थ एमसीडी के पूर्व निगम पार्षद एवं पूर्व नेता विपक्ष राकेश कुमार ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।

किरण बाला और राकेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक मजबूत, एकजुट, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी अवसर है। नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— “जय हिंद, जय भारत!”